Garhwa: डैम में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Garhwa: जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव निवासी शिवपुजन कोरवा के 38 वर्षीय पुत्र विरेन्द्र कोरवा की मौत पनघटवा डैम में डूबने से हो गई। घटना मंगलवार की सुबह की है। परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कोरवा मंगलवार की सुबह डैम के पश्चिमी छोड़ शौच करने गया था, जहां पैर फिसलने से डैम में गिर गया। वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत पानी में ही हो गई।

Garhwa: डूबने से युवक की मौत

इसकी भनक तब लगी, जब अगल-बगल के चरवाहे लोग डैम में शव को देखा, तभी शोरगुल करने के बाद अगल-बगल के ग्रामीण दौड़ पड़े। उसके परिजनों को जानकारी दी गई। इसकी सूचना थाना प्रभारी जनार्दन राउत को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की मदद से मृतक का शव गहरे पानी से बाहर निकालकर पंचनामाकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।

Garhwa: मौत से परिजनों में मचा कोहराम

मालूम हो कि, मृतक आदिमजाति परीवार से आता है। मृतक के 3 पुत्र और 2 पुत्री हैं। मृतक एक पैर से विकलांग था। मृतक किसी प्रकार मेहनत मजदूरी कर अपने बाल बच्चों को परवरिश कर घर चलाता था। घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। इधर खबर सुनते ही इसके घर वाले दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक इतना गरीब था कि ग्रामीणों ने मृतक को सहयोग कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेजा।

आकाशदीप की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली व अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि...

पटना : कृषि विभाग के निदेशक सौरभ सुमन यादव के निर्देशानुसार राज्य के किसानों, उपभोक्ताओं एवं पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनज़र नकली, संदिग्ध एवं...

संजय सरावगी ने कहा- SC के फैसले ने SIR प्रक्रिया की...

पटना : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा...

DM ने MGNREGA अभिसरण योजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध...

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा आज चनपटिया प्रखंड में मनरेगा के अभिसरण से जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न...

मंत्री संजय सिंह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध व...

पटना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित...

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img