बलमी चक इलाके से बच्चे को उठाया, जाम में फंस गई गाड़ी, अपनी सूझबूझ से गाड़ी से उतरकर बचायी जान

पटना : राजधानी पटना से एक खबर आ रही है। पटना के बेऊर थाने के बलमी चक से बच्चे को उठाया गया। कुछ अज्ञात गाड़ी वाला पीछा कर रहे थे। पीछा करने के दौरान बच्चे को गाड़ी में बैठा लिया। तेज रफ्तार से गाड़ी को भगाने लगे। इसी क्रम में पटना जंक्शन के पास जाम लगी हुई थी। पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा था। जिसमें बच्चे ने अपने सूझबूझ से गाड़ी से उतरकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुन पुलिस घटना पर पहुंची तबतक अपहरकर्ता गाड़ी लेकर फरार हो गए।

DIARCH Group 22Scope News

बच्चा का कहना है कि कॉपी लेने के लिए घर से बाहर निकले थे

बच्चा का कहना है कि कॉपी लेने के लिए घर से बाहर निकले थे। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी का कहना है कि हमलोग गाड़ी को देख रहे थे। जाम से लोगों को निजात दिला रहे थे। इसी क्रम में एक बच्चा गाड़ी से उतरता है और वह बचाने की आवाज लगता है। जिसके बाद बच्चे को हमलोग पिक करते हैं लेकिन जबतक हमलोग कुछ समझ पाते तबतक अपहरणकर्ता गाड़ी घुमाकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बच्चों के पिता का कहना है हमलोग अरवल के निवासी हैं यहां फैमिली को रखे हुए हैं। भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि पुलिस कर्मी के द्वारा हमारे बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। चौकी इंचार्ज एसआई कैलाश राम ने पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : पुलिस ने 2 महिला तस्कर को 2 किलो ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

अंशु झा की रिपोर्ट

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...