पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर जिस तरह से राहुल गांधी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इस पर अरुण भारती ने बताया कि राहुल जनता को कभी भी सही बात नहीं बताते हैं। जिस महाराष्ट्र में उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाकर महाराष्ट्र हाईकोर्ट में केस किया था। वह केस वह हार चुके हैं। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस केस को खारिज कर दिया है। जनता तो इन्हें खारिज कर ही रही है। कोर्ट भी अब उनके मामले को खारिज कर रही है।

यह लोग सिर्फ जनता को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे हैं – अरुण भारती
सांसद अरुण भारती ने कहा कि यह लोग सिर्फ जनता को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे हैं। यह जो वोट अधिकार यात्रा निकाले हैं। इसमें सिर्फ गाड़ियों का काफिला है। जनता इससे दूर है। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहने कि वह राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे। इस सवाल पर अरुण भारती ने कहा कि यह दोनों एक-दूसरे को आंखों में धूल झोंक रहे हैं। राहुल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं। महागठबंधन की बैठकों में यह दोनों इस बात की घोषणा नहीं करते हैं। इससे साबित होता है कि एक दूसरे की आंखों में दोनों धूल झोंक रहे हैं।
जीतन राम मांझी मेरे अभिभावक हैं, उनकी बातों को हमलोग स्वीकार करते हैं – भारती
वहीं चिराग पासवान के एनडीए छोड़कर दूसरे जगह जाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने नसीहत दी थी कि चिराग एनडीए में रहकर ही अपना भविष्य तलाश करें। इस पर सांसद ने कहा कि जीतन राम मांझी हमारे अभिभावक हैं। उनकी तमाम बातों को हम लोग स्वीकार करते हैं। अरुण भारती ने कहा कि भविष्य क्या है यह कोई नहीं जानता लेकिन अभी लोग लोजपा (रामविलास) एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। कौन रहता है या नहीं रहता है इससे फर्क नहीं पड़ता है।
यह भी देखें :
हमलोग बड़ी पार्टी बनाने की ओर अग्रसर है – लोजपा (रामविलास) सांसद
सांसद अरुण भारती ने कहा कि हमलोग बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान जो भी नेताओं का सुझाव मिलता है उसे हम लोग ध्यान दे रहे हैं। राहुल गांधी ने यह कहा है कि उनकी सरकार बनेगा तो चुनाव आयोग को वह खत्म कर देंगे। इस पर अरुण भारती ने कहा कि वह और उनके परिवार के लोग जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया। चुनाव आयोग पर लगातार प्रहार कर रहे हैं, जनता को ऐसे नेताओं से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े : बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के तहत चिराग कर रहे काम, अरुण भारती ने कहा…
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















