सांसद अरुण भारती ने कहा- विधानसभा चुनाव में लोजपा निभाएगी निर्णायक भूमिका

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश संगठन प्रभारी व सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर बड़ी बात कही है। अरुण भारती ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मीडिया के कई साथी जब यह चर्चा करते हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिसके आज बिहार विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। आने वाले चुनाव में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलेंगी, तो यह धारणा बड़ी सतही और अधूरी प्रतीत होती है। असलियत यह है कि कुछ लोग लोजपा (रामविलास) को केवल सीमित सीटों तक बांधकर देखना चाहते हैं, मानो उसकी असली ताकत और जनता में उसकी पकड़ को नजरअंदाज किया जा सकता हो।

Goal 7 22Scope News

बिहार की राजनीति और NDA का इतिहास बार-बार इसके बिल्कुल उलट गवाही देता है – अरुण भारती

सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार की राजनीति और एनडीए का इतिहास बार-बार इसके बिल्कुल उलट गवाही देता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सिर्फ दो सांसद की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 17 सीटें मिल सकती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जब केवल एक सांसद वाली पार्टी को पांच सीटें दी जा सकती हैं। वह पांचों सीटों पर जीत दर्ज करके गठबंधन के भरोसे को और मजबूत कर सकती है। तब यह तर्क ही बेमानी हो जाता है कि लोक जनशक्ति पार्टी को विधानसभा चुनाव में सीमित हिस्सेदारी दी जानी चाहिए।

पार्टी का विस्तार, कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का अटूट विश्वास हमें साहस देता है – सांसद

अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जमीनी पकड़, संगठन की मजबूती और जनता का बढ़ता हुआ विश्वास इस बात को साबित करता है कि पार्टी को सीमित सीटों तक बांधकर देखना न केवल गलत है, बल्कि यह जनता के भरोसे का भी अपमान है। पार्टी का विस्तार, कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का अटूट विश्वास यह सुनिश्चित करता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) निर्णायक भूमिका निभाएगी और गठबंधन के भीतर उसे उसका योग्य और सम्मानजनक स्थान अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़े : अरुण भारती का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा- दोनों एक-दूसरे को आंखों में झोंक रहे धूल

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद के निजी अस्पताल में मौत...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद पुलिस स्टेशन के इलाके बरटांड़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज़ की मौत के बाद...