रुपेश पांडे की हत्या का मामला लोकसभा में उठा, सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर लोकसभा में संजय सेठ ने उठाया सवाल

राज्य में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग की घटनाओं से लोगों में दहशत

रांची : झारखंड में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में मामला उठाया. इस दौरान सांसद संजय सेठ ने हजारीबाग में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए रूपेश पांडेय हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में भीड़ के द्वारा हिंसा, मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अभी 2 दिन पहले हजारीबाग में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन में शामिल किशोर रूपेश पांडे की हत्या जुलूस से खींच कर, कर दी गई, और कानूनी कार्रवाई के बजाय राज्य सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करवा दी.

कुछ दिन पूर्व सिमडेगा में एक युवक संजू प्रधान की घर से खींचकर जमकर पिटाई की गई. परिवार के सामने ही भीड़ ने जिंदा जला दिया. आश्चर्यजनक बात यह रही कि पुलिस इन घटनाओं में मूकदर्शक बनी रही. सिमडेगा की घटना में तो पुलिस वीडियो बनाती रही. सरकार और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा.

सांसद ने कहा कि दिन प्रतिदिन झारखंड की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. अन्य जिलों में भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी है. राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं. लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है.

मॉब लिंचिंग की घटनाओं के कारण झारखंड में दहशत का माहौल है. स्थिति यह है कि कब, कहां, किसे भीड़ खींच कर मार दे, कहना मुश्किल है. राज्य में अराजकता बढ़ चुकी है. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इन घटनाओं पर देश के बुद्धिजीवी, तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता और भी ऐसे कई लोग जो बात बात में लोकतंत्र की आजादी मांगते हैं. मोमबत्तियां जलाते हैं. सब के सब लोग खामोश हैं.

संजय सेठ ने आग्रह किया कि इन मामलों में हस्तक्षेप किया जाए. रूपेश पांडे की हत्या की सीबीआई से जांच कराई जाए. राज्य को कड़े निर्देश दिए जाएं. ऐसी घटना पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाएं, ताकि हमारा झारखंड राज्य और वहां की जनता सुरक्षित माहौल में जी सके.

रिपोर्ट : मदन सिंह

पुंदाग इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या

रुपेश पांडे हत्या मामला : विहिप और बजरंग दल ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- हत्यारे को मिले फांसी की सजा

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...