सीबीआई करेगी रुपेश पांडेय हत्याकांड की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

रांची : हजारीबाग के बरही के रुपेश पांडेय हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी.

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है.

रुपेश के परिजनों की ओर से इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.

सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की जांच पर असंतुष्टि जताते हुए मामले को सीबीआई को सौंप दिया.

कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द इस मामले को अपने हाथों में लें.

साथ ही कोर्ट ने जिला प्रशासन को भी इस मामले से संबंधित दस्तावेज तुरंत

सीबीआई को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया.

क्या है मामला

हजारीबाग जिला के बरही क्षेत्र में 6 फरवरी 2022 को शाम 5ः00 बजे रुपेश पांडेय सरस्वती पूजा देखने गया था.

इस दौरान आपसी विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई थी.

इसके बाद असलम अंसारी उर्फ पप्पू मियां के नेतृत्व में 25 लोगों ने रुपेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

रूपेश की मौत के बाद आक्रोशितों ने जमकर हंगामा किया था.

इस दौरान 6 वाहनों को आग के हवाले किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन हजारीबाग समेत गिरिडीह, चतरा और कोडरमा में इंटरनेट सेवा बंद किया था. इस घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की कोशिश की.

इस मामले को लेकर बरही थाना में 27 आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 59/2022 दर्ज कराया गया था. 7 फरवरी को पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. अब तक की हुई पुलिस जांच पर असंतोष जताते हुए हाईकोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया. सीबीआई की ओर से इस मामले में प्रशांत पल्लव ने पैरवी की.

रुपेश पांडेय के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी

इस घटना के बाद रूपेश के परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी. इस दौरान परिजनों ने सीएम से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उनके पुत्र को न्याय मिल सके. इस पर सीएम ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए सरकार के स्तर से हर संभव सहयोग की बात कही थी.

विधानसभा के बाहर किया था विरोध प्रदर्शन

रूपेश पांडेय मामले को लेकर बीजेपी ने विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन भी किया था. विधायकों ने तख्ती लेकर रूपेश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग करते प्रदर्शन किया था. इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को भी रूपेश पांडे के श्राद्धकर्म में शामिल होने से रोका गया था, वहीं दिल्ली से रांची पहुंचे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को भी बरही जाने से रोका गया था.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने महिला थाने में लगायी गुहार

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...