झारखंड: 23 अगस्त से मैट्रिक-इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा, 34,202 छात्र होंगे शामिल

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है। यह परीक्षा राज्यभर के 183 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुल 34,202 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे, जिन्हें अपने कमजोर प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिलेगा।

कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

  • मैट्रिक परीक्षार्थी – 15,293

  • इंटरमीडिएट परीक्षार्थी – 18,909

    • साइंस स्ट्रीम – 14,759 (सबसे अधिक)

    • आर्ट्स स्ट्रीम – 3,252

    • कॉमर्स स्ट्रीम – 898

परीक्षा केंद्र और सिटिंग

जैक ने इस बार कुल 183 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें इंटर साइंस के लिए 48, आर्ट्स के लिए 49 और कॉमर्स के लिए 42 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा दो सिटिंग में होगी:

परीक्षा शिड्यूल

  • मैट्रिक की परीक्षा – 23 से 29 अगस्त तक

  • इंटरमीडिएट की परीक्षा – 23 अगस्त से 1 सितंबर तक

  • प्रैक्टिकल परीक्षा – 2 से 8 सितंबर तक (संबंधित स्कूलों में)

प्रशासन की सख्ती

जैक ने छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नकल या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...