राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 26 को पहुंचेगी दरभंगा, मदन मोहन झा ने तैयारी का लिया जायजा

दरभंगा/सुल्तानगंज/मुंगेर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का कारवां 26 अगस्त को देर रात दरभंगा पहुंचेगा। रात्रि विश्राम के बाद 27 अगस्त की सुबह यात्रा शहर से गुजरेगा। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रसासन ने कमर कस ली है। रात्रि विश्राम स्थल से यात्रा की रूट का निरीक्षण किया गया। कांग्रेस नेता भी ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। वोटर अधिकार यात्रा के प्रभारी व पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनिल चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा खुद दरभंगा पहुंचे। मदन मोहन ने कहा कि यात्रा में प्रसासन कोडिनेशन के साथ कार्य पहुंचे। राहुल गांधी को रोकने का प्रयास नहीं करे।

Goal 7 22Scope News

DM और SSP ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा दरभंगा से होकर भी गुजरेगा। यात्रा को ले जिला प्रसासन ने भी सभी तैयारिया शुरू कर दी है। आगमन, रात्रि विश्राम स्थल और यात्रा गुजरने वाले रूट पर दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी अपने पूरे प्रशासन के अधिकारियों के साथ जायजा लिया। वहीं स्थानीय सर्किट हाउस में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया गया। दावा किया गया कि बिहार के अन्य जिला से ज्यादा दरभंगा जिला में ऐतिहासिक भीड़ यात्रा में शामिल होंगे।

यह यात्रा 26 अगस्त को दरभंगा में प्रवेश करेगी – कांग्रेस नेता

वहीं नेताओं ने कहा कि यह यात्रा 26 अगस्त को दरभंगा में प्रवेश करेगी। रात्रि विश्राम जीवछ घाट उच्च विद्यालय में होगा। अगले दिन 27 अगस्त की सुबह आठ बजे यह यात्रा गंगवाड़ा, कटहलबाड़ी, बेला मोड़, बाघ मोड़, कादिराबाद, शिवधारा और बाजार समिति होते हुए गायघाट मुजफ्फरपुर जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। काग्रेस नेता मदन मोहन झा ने यात्रा को ले पूरी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राहुल गांधी की बात देश का नुकसान करने के बाद सरकार मानती है। आधा दर्जन से अधिक बात सरकार मानी है। इस बार भी माननी होगी।

मुंगेर के बाद राहुल गांधी पहुंचेंगे सुल्तानंग, तैयारी जोरों पर

बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा को लेकर 22 अगस्त को विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी वोटर अधिकार यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचेंगे। जिसका तैयारी जोर शोर से चल रही है। मुंगेर के बाद राहुल गांधी सुल्तानगंज पहुंचेंगे। अकबरनगर में दो घंटे विश्राम के बाद भागलपुर के लिए रवाना होंगे। महागठबधंन के सभी नेता स्वागत को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। पूर्व विधायक फनींद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता कर तैयारी के बारे में बताया।

Sultanganj 22Scope News
मुंगेर के बाद राहुल गांधी पहुंचेंगे सुल्तानंग, तैयारी जोरों पर

राहुल के साथ तेजस्वी जिले के आदमपुर लाल खान चौक स्थित कैंप करने वाले हैं

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिले के आदमपुर लाल खान चौक स्थित कैंप करने वाले हैं। कैंप में रात बिताने के बाद मुंगेर जिले का भरमन करते हुए भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन और से अनुमति नहीं मिलने के कारण वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम राजद समर्थक साजन यादव के बगीचा में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। संध्या सात के करीब राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के साथ महागठबंधन के कई दिक्कत चेहरे भी राहुल के साथ नजर आएंगे।

यह भी देखें :

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन जहां पल-पल की खबर पर नजर बनाए हुए हैं

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी तेजस्वी यादव के सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन जहां पल-पल की खबर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल करने को लेकर दिल्ली से कैंप क्रू के 80 वॉलंटियर की टीम सभा स्थल पहुंच गई है। लगभग 10 बीघा में बना रहे कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसमें सारे नेता डिनर, लंच और ब्रेकफास्ट करेंगे। इसके अलावे छह छोटा पंडाल भी बनाए गए हैं। जहां इंडिया गठबंधन के नेता, स्थानीय नेता व कार्यकर्ता के साथ गुप्तगु करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जहां 35 ट्रक व तीन डीजी जेनरेटर ले गए हैं। वहीं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव स्पेशल वैन में रात गुजारेंगे।

Munger Yatra 22Scope News

वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर जहां राजद नेताओं का हुजूम दिखा, नहीं दिखे कांग्रेस के कार्यकर्ता

वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर जहां राजद नेताओं का हुजूम दिखा गया। वहीं कांग्रेस के नेता का उपस्थित यहां नदारत दिखा। हालांकि बैनर पोस्टर के माध्यम से महागठबंधन के हर नेता अपनी उपस्थिति सभा स्थल पर दिखाने का काम जरूर किए हैं। राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव के अलावे कांग्रेस के नेता प्रोफेसर देवराज सुमन अपने पूरे टीम के साथ सभा स्थल शुरू से ही देखे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के तानाशाही रवैया का विरोध करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं ने प्रशासन के साथ सरकार के भ्रष्ट क्रियाकलाप पर जमकर विरोध किया है। रात्रि विश्राम करने के बाद राहुल एवं तेजस्वी शुक्रवार के सुबह 7:30 बजे आदमपुर लाल खान से मुंगेर के लिए प्रस्थान करेंगे। सबसे पहले शहीद स्मारक हेरूदियरा, चूहा बाग, लल्लू पोखर, सोजी घाट, भगत सिंह चौक, कोड मैदान, डीजे कॉलेज, बाक, नौवांगढी और बरियारपुर होते हुए भागलपुर के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : राहुल कुछ घंटों के लिए नहीं रहेंगे मौजूद, तेजस्वी संभालेंगे मोर्चा

वरुण ठाकुर, श्वेतांबर कुमार झा और केएम राज की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...