वोटर अधिकार यात्रा : राहुल कुछ घंटों के लिए नहीं रहेंगे मौजूद, तेजस्वी संभालेंगे मोर्चा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2025 से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जनता को साधने के लिए वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है। इस यात्रा में गठबंधन के नेता लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और अपने वादों की लिस्ट पर्चे के जरिए घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। आज यानी 21 अगस्त यात्रा का पांचवा दिन है, लेकिन आज यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी नहीं करेंगे।

Goal 7 22Scope News

वोटर अधिकार यात्रा से कब जुड़ेंगे राहुल गांधी?

आपको बता दें कि गुरुवार को वोटर अधिकार यात्रा का पांचवां दिन है। यह शेखपुरा से शुरू होकर मुंगेर पहुंचेगी, जहां रात को पड़ाव होगा। बुधवार को यात्रा का ब्रेक रहा था। राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े काम में व्यस्त रहने के कारण गुरुवार शाम से यात्रा में जुड़ेंगे। सुबह से ही यात्रा का नेतृत्व तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेता करेंगे।

अखिलेश यादव भी होंगे यात्रा में शामिल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि 28 अगस्त को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश का शामिल होना वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन को और मजबूती देगा।

यह भी देखें :

वादों से भरा पर्चा बांट रहे महागठबंधन के कार्यकर्ता

यात्रा के दौरान गठबंधन कार्यकर्ता लोगों को एक पर्चा बांट रहे हैं। इस पर्चे में गठबंधन के प्रमुख नेताओं राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा महासचिव डी. राजा की तस्वीरें छपी हैं। इस पर्चे में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय से जुड़े वादों का ज़िक्र है। गठबंधन का कहना है कि इन्हीं वादों के आधार पर उनका चुनावी घोषणा पत्र तैयार होगा।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : नालंदा में राहुल-तेजस्वी का भव्य स्वागत

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...

Nadimul Haque ED Raid: TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े...

Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की।...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...