Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी, 1 से 12वीं तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष और योगदान से परिचित कराने की पहल की है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने उनके जीवन और समाज सुधार में किए गए प्रयासों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बुधवार को विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने वाले शैक्षणिक कंटेंट पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शिबू सोरेन की जीवनी कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की अलग-अलग कक्षाओं की पुस्तकों में शामिल की जाएगी। हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन और पर्यावरण विज्ञान विषयों में उनके जीवन और योगदान पर अलग-अलग अध्याय तैयार होंगे।

शिक्षा सचिव ने निर्देश दिया है कि 31 अगस्त तक ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया जाए। इसके बाद अगली शैक्षणिक सत्र के लिए प्रिंट होने वाली किताबों में इसे शामिल कर दिया जाएगा।

Commercial Advertisment

छठ महापर्व: उगते ही नहीं, डूबते सूर्य को भी नमन करने...

Chhath Puja 2026: दुनिया की अधिकांश संस्कृतियों में सफलता, शक्ति और वैभव का उत्सव मनाया जाता है। जो उभर रहा है, जो शिखर पर...

Ranchi Jail Case: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में युवक से अप्राकृतिक...

रांची जेल में 20 वर्षीय बंदी से कथित अप्राकृतिक यौनाचार का मामला: जेल IG की टीम ने तीन घंटे की पूछताछ, डॉक्टर और कर्मियों...

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...