Dhanbad: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आश्रम में हुआ उनकी मूर्ति का अनावरण

Dhanbad: टुंडी के पोखरिया स्थित शिबू सोरेन के आश्रम में आज उनकी मूर्ति का अनावरण और श्राद्धकर्म को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, उत्पाद और पीएचईडी मंत्री योगेंद्र महतो, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई लोग शामिल हुए, जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

Dhanbad: धनबाद पहुंचे मंत्री योगेंद्र महतो

इस दौरान धनबाद पहुंचे मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि पोखरिया आश्रम से गुरुजी ने आंदोलन की शुरुआत की थी। गुरुजी की कई यादें यहां से जुड़ी हुई है। इस पोखरिया आश्रम को सभी क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नई उत्पाद नीति पूरी तरह से पारदर्शी होगी। साथ ही बिलंब से चल रही जलापूर्ति योजना को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कार्य पूरी हुई योजना की 65 करोड़ की राशि बकाया है, यह मिल जाएगी तो सारा रुका काम हो जाएगा। वहीं सूर्य हांसदा एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि अच्छा काम हुआ है तो भी विपक्ष सवाल उठा रहा है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img