Commercial Advertisment

Palamu : शराब के नशे में मुखिया के बेटे ने छीनी जिंदगी: भाई की मौत, बहन जिंदगी और मौत के बीच…

Palamu : जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको मोड के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झाड़ियों से युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका… 

Palamu : शराब के नशे में धुत था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक तुकबेरा गांव के मुखिया विनोद विश्वकर्मा का बेटा, शराब के नशे में धुत होकर अपनी पंच कार से स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंद डाला। इस दर्दनाक टक्कर में त्रिपुरारी मेहता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जानवी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया। युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

Palamu : जांच के दौरान 99% अल्कोहल की मात्रा पाई गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुखिया का बेटा विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में कार चला रहा था। शराब के नशे में उसकी गाड़ी बेकाबू होकर सामने से आ रही स्कूटी से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को खबर दी और घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने त्रिपुरारी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-  Ramgarh Breaking : कुजू में तालाब से कार समेत शव मिलने से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुखिया के बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब आरोपी युवक का अल्कोहल टेस्ट कराया, तो उसमें 99% अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इससे साफ हो गया कि हादसा पूरी तरह शराब के नशे में और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से वाहन चलाने के कारण हुई है।

Palamu : घर में छाया मातम

बताते चलें कि मृतक त्रिपुरारी और घायल जानवी, गढ़वा जिले के जयनगरा गांव निवासी रणधीर मेहता की संतान हैं। वर्तमान में बैरिया स्थित बाजार समिति के सामने अपने मकान में रहते हैं। दोनों किसी काम से छतरपुर गुलाबचंद कॉलेज गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Liquar Scam : शराब घोटाले में ACB की जांच पर सवाल! बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कर दी CBI जांच की मांग

ग्रामीणों ने गुस्से में कहा कि एक शराबी की लापरवाही ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शराब और सत्ता के नशे में लोग मासूम जिंदगियों से खिलवाड़ न कर सकें। पुलिस ने कार और स्कूटी को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मृतक के घर पर मातम पसरा हुआ है, जहां एक बेटे की लाश घर पहुंची है और बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Koderma : जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! अस्पताल पहुंचने से पहले गड्ढे ने छीनी महिला की जान 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Hazaribagh : 6 होटलों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 30 कपल्स, होटल संचालक कई कर्मी गिरफ्तार… 

Ranchi : प्रोजेक्ट बिल्डिंग में घुस आया जहरीला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी… 

JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID को हाईकोर्ट की फटकार, जताई नाराजगी…

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...