Commercial Advertisment

Jharkhand Liquor Scam : शराब घोटाले में ACB की जांच पर सवाल! बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कर दी CBI जांच की मांग

Jharkhand Liquor Scam : झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखते हुए राज्य सरकार की मंशा और जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह पूरी जांच केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने, असली दोषियों को बचाने और भयादोहन के ज़रिये अवैध वसूली करने का एक सुनियोजित प्रयास है।

Jharkhand Liquor Scam : सरकार की निष्क्रियता और एजेंसियों की सुस्ती से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है

मरांडी ने कहा है कि जांच की शुरुआत में ACB ने जिस तत्परता से एक बड़े अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार किया था, अब वही रफ्तार जांच से नदारद है। सरकार की निष्क्रियता और एजेंसियों की सुस्ती से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है। मरांडी का आरोप है कि तीन महीने बीत जाने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है, जिससे एक-एक कर सभी आरोपी जमानत पर छूटते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : कुजू में तालाब से कार समेत शव मिलने से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

पत्र में मरांडी ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान न तो रिकॉर्डिंग की गई और न ही पूछताछ को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया। इससे संदेह उत्पन्न होता है कि जांच अधिकारी किसे फंसाना है और किसे बचाना है, यह पहले से ही तय कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी चूक क्या मुख्यमंत्री की जानकारी और सहमति से हो रही है, या फिर अधिकारी सरकार को अंधेरे में रखकर यह साजिश रच रहे हैं?

Jharkhand Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट से जुड़े माफियाओं को बचाने की सुनियोजित साजिश है

मरांडी ने आरोप लगाया कि शराब घोटाला कोई सामान्य घोटाला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट से जुड़े माफियाओं को बचाने की सुनियोजित साजिश है। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ उच्च अधिकारियों ने बड़ी डील कर जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं होने दी, ताकि समय पर जमानत मिल सके। इस डील के पीछे रायपुर से लेकर दिल्ली तक के रसूखदार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi Suicide : झाड़ियों से युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका… 

Jharkhand Liquor Scam : CBI जांच का आदेश दें मुख्यमंत्री

उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्ट मांग की है कि यदि वे वाकई इस घोटाले और जांच में पारदर्शिता चाहते हैं, तो तुरंत दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें और मामले की CBI जांच का आदेश दें। मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो इस घोटाले की आंच सीधे उन तक पहुंचेगी।

पत्र के अंत में मरांडी ने दोहराया कि यह केवल एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि एक गहरी राजनीतिक और प्रशासनिक साजिश है, जिसे बिना निष्पक्ष जांच के उजागर नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेताया कि अब भी वक्त है कि वे सचेत हो जाएं और मामले को गंभीरता से लें।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Koderma : जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! अस्पताल पहुंचने से पहले गड्ढे ने छीनी महिला की जान 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Hazaribagh : 6 होटलों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 30 कपल्स, होटल संचालक कई कर्मी गिरफ्तार… 

Ranchi : प्रोजेक्ट बिल्डिंग में घुस आया जहरीला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी… 

Godda में बेलगाम बालू माफिया, पुलिस के आंख के नीचे से धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार 

JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID को हाईकोर्ट की फटकार, जताई नाराजगी…

Breaking : दिल्ली के दरियागंज में तीन मंज़िला इमारत का हिस्सा ढहा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...