छठ पर दूरियां होंगी कम, बिहार के लिए चलेंगी एक साथ 12000 स्पेशल ट्रेने

Patna : छठ पर्व बिहार की आस्था, संस्कृति और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव है। सूर्य देव और छठी मइया की आराधना का यह पर्व लाखों श्रद्धालुओं को जोड़ता है और हर वर्ष भारी संख्या में लोग अपने घर लौटकर परिवार के साथ इसे मनाते हैं। इसी गहरी भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि इस पर्व सीजन में यात्रियों की अधिकतम सुविधा हेतु 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

छठ–दीपावली पर्व पर 12 हज़ार से अधिक स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

इस निर्णय से त्योहारों के दौरान बिहार सहित पूरे देश में लाखों यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं सांसद संजय झा से विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बिहार में रेल इंफ्रा को मिलेगा मजबूती, रेलवे ने की कई नई परियोजनाओं की घोषणा

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जो यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच ऑनवर्ड जर्नी और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच रिटर्न यात्रा करेंगे, उन्हें रिटर्न जर्नी पर 20% की छूट दी जाएगी। यह विशेष सुविधा इस वर्ष एक प्रयोगात्मक रूप में दी जा रही है और इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
नई ट्रेनें और परियोजनाएं

रेल मंत्री ने बताया कि बिहार से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। ये ट्रेनें निम्नलिखित मार्गों पर चलाई जाएंगी:

  • गया जी – दिल्ली
  • सहरसा – अमृतसर
  • छपरा – दिल्ली
  • मुजफ्फरपुर – हैदराबाद

इसके साथ ही, बिहारवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी।
बिहार के लिए विशेष परियोजनाएं
भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थ स्थलों को जोड़ते हुए एक नया सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी, जो वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी और कोडरमा को कवर करेगी।

  • बक्सर से लखीसराय रेलखंड को चार लाइनों वाला किया जाएगा, जिससे अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
  • पटना के चारों ओर रिंग रेलवे नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
  • सुल्तानगंज और देवघर को रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ा जाएगा।
  • पटना से अयोध्या के बीच नई गाड़ी चलाई जाएगी।
  • लौकहा बाजार में वाशिंग पिट की सुविधा विकसित की जाएगी।
  • बिहार में कई नए रोड ओवरब्रिज स्वीकृत किए गए हैं, जिन पर शीघ्र कार्य शुरू होगा।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’, सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं सांसद संजय झा उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने बिहार को मिली इन नई परियोजनाओं एवं नई ट्रेनों की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। भारतीय रेल की यह पहल बिहार समेत पूरे देश के यात्रियों को सुरक्षित, सहज और किफायती यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...