Breaking: पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में रात को नहीं चलेगी ट्रेन, भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला

Desk. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने कल रात एक बार फिर जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों पर ड्रोन से हमला किया। साथ ही पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ। इसे नाकाम कर दिया गया।वहीं राजस्थान के पोकरण में भी ड्रोन हमला किया गया। इस बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया। रेलवे ने जम्मू और पंजाब में पाकिस्तान से सटे इलाकों में रात में ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। इसको लेकर कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और कुछ के समय में बदलाव किया गया है।

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन की सूची 22Scope News

ट्रेन सूची 1 22Scope News

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक ने लगातार दूसरे दिन भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। शुक्रवार को शाम होते ही पाक ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। शुक्रवार रात जम्मू में कई विस्फोट सुने गए और सायरन बजने लगे। इसके बाद जम्मू और पठानकोट में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन से हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक ने जम्मू के सांबा क्षेत्र पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद ब्लैकआउट लागू होने के बाद आसमान में ड्रोनों का झुंड देखा गया। वहीं पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ। इसे नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण में भी ड्रोन से हमला किया गया।

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...