बिहार में आज फिर PM मोदी, गयाजी में करोड़ों विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

गयाजी : चुनावी समर के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 22 अगस्त को बिहार के गयाजी आ रहे हैं। जहां पर वे कई हजार करोड़ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा एनडीए घटक दल के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Goal 7 22Scope News

देश का सबसे चौड़ा 6 लेन का पुल व बुद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों को जोड़ने वाली एक ट्रेन शामिल है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को कई सौगातें देंगे। इनमें देश का सबसे चौड़ा छह लेन का पुल और बुद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों को जोड़ने वाली एक ट्रेन शामिल है। पुल औटा (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच बना है। यह एक्सपैंशन केबल तकनीक से बना है। इसके शुरू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच दूरी 100 किमी कम हो जाएगी। वहीं ट्रेन वैशाली से शुरू होकर नालंदा, राजगीर, गयाजी होते हुए कोडरमा (झारखंड) तक जाएगी। इससे बिहार और झारखंड में बुद्ध से जुड़े सभी स्थल एक साथ जुड़ जाएंगे।

देश का सबसे चौड़ा 6 लेन पुल

यह पुल औटा (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच गंगा नदी पर बनाया गया है। इसे एक्सपैंशन केबल तकनीक से तैयार किया गया है। आमतौर पर छह लेन के पुल की चौड़ाई 29.5 मीटर होती है, लेकिन सिमरिया पुल 4.5 मीटर ज्यादा चौड़ा है। इससे ज्यादा गाड़ियां आसानी से आ जा सकेंगी। यह पुल पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर तैयार हुआ है, जिसमें 60 फीसदी लागत निर्माण कंपनी और 40 फीसदी राशि सरकार वहन करती है। टोल टैक्स से कंपनी अपनी लागत की भरपाई करेगी।

गंगा पर पुलों का नया नेटवर्क

आपको बता दें कि 2005 से पहले गंगा नदी पर केवल चार बड़े पुल थे, लेकिन पिछले दो दशकों में 14 नए पुल बन चुके हैं। इनमें पटना का जेपी सेतु, आरा-छपरा पुल और मुंगेर घाट पुल प्रमुख हैं। फिलहाल गंगा पर नौ और पुलों का निर्माण कार्य जारी है, जिनमें दीघवारा-शेरपुर छह लेन पुल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल और अगुवानी-सुल्तानगंज पुल जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं।

यह भी देखें :

बुद्ध सर्किट को जोड़ने वाली नई ट्रेन

पीएम मोदी इस दौरे में बुद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों को जोड़ने वाली नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह वैशाली-हाजीपुर-पटना-नालंदा-राजगीर-गया और फिर कोडरमा जाएगी। वहीं वैशाली से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 3:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी शाम 4:45 बजे कोडरमा से होगी और देर रात 2:45 बजे वैशाली लौटेगी। यह ट्रेन बिहार और झारखंड में मौजूद सभी प्रमुख बौद्ध स्थलों को एक साथ जोड़ेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

गयाजी के बाद बेगूसराय और फिर पटना जाएंगे PM मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:30 बजे गयाजी से हेलीकॉप्टर से सिमरिया (बेगूसराय) के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1:30 बजे सिमरिया पहुंचेंगे, जहां वे 15-20 मिनट तक पुल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:05 बजे वे पटना के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़े : PM मोदी की रैली के लिए गया के सभास्थल पर जुटने लगे कार्यकर्ता

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...