उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने जारी किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

Patna– उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने 1 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए दावा किया है कि बिहार में इथेनॉल के चार प्लांट बनकर तैयार है, इसमें से दो गोपालगंज, एक भागलपुर और एक आरा में है. बजट सत्र से पहले इन प्लांटों का उद्घाटन किया जाएगा.

इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोरोना के कारण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी रही, लेकिन अब एक बार फिर से काम को गति देने की कोशिश की जा रही है. पार्टी ने बिहार में हमें उद्योग लगाने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है. हमारी कोशिश पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की है. केन्द्र की योजनाओं को गति प्रदान करने और जमीन पर उतारने की है. नीतीश सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि सरकार ने 19 लाख रोजगार देने का जो वादा किया था, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में 614 इकाइयों के लिए 38 हजार 906 करोड़ का निवेश में आया है. आत्म निर्भर बिहार बनाने में उद्योग विभाग की अहम भूमिका है. पहले बिहार में इथनौल का 18 करोड़ लीटर का हुआ करता था जिसे दुगना कर 36 करोड़ कर दिया गया है. बीजेपी और जदयू के सभी मंत्री ने काफी बेहतर काम किया है.

संजय जायसवाल ने कहा कि हर मंत्री हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को पेश करता है. आज शाहनवाज हुसैन ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर मिशाल कायम किया है.

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...