उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने की कुदरा के राइस मिलरों के साथ बैठक

कैमूरः उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कुदरा में राइस मिल मालिकों के साथ बैठक की. उसके बाद उद्योग मंत्री जिले के जिलाधिकारी के साथ-साथ आला अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बैंक कर्मियों को भी उद्योग लगाने के लिए जल्द से जल्द लोन मंजूर करने की बातें कहीं.

शाहनवाज हुसैन ने बताया कि नीतीश सरकार उद्योग को लेकर लगातार काम कर रही है. उन्होंने डीएम को आश्वासन देते हुए कहा कि कैमूर को उद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जायेगा. यहां पहले से भी कई उद्योग लगे हुए हैं. बिहार के जिन जिलों में औद्योगिक क्षेत्र नहीं है वहां उद्योग लगाना है. नीतीश जी के नेतृत्व में लगातार राज्य बढ़ रहा है. उनके कार्यकाल में उद्योग और रोजगार बढ़ेगा.

मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमलोग इसे साकार करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. अमृतसर- कोलकाता कॉरिडोर में कैमूर है जो बिहार- यूपी का बॉर्डर है. इस विकसित कॉरिडोर से ज्यादा से ज्यादा फल-फूल सकेंगे, साथ ही बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा.

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...