अब हाईकोर्ट की शरण में मोरहाबादी के फुटकर दुकानदार

Ranchi- 14 दिनों से दुकान छोड़ सड़क पर संघर्ष करते मोरहाबादी के के फुटकर दुकानदारों ने अब न्याय की खोज में हाईकोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया है.

बता दें कि 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में गैंगवार के बाद 28 जनवरी की शाम से मोराबादी मैदान में धारा 144 लागू कर दिया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने सभी फुटकर दुकानदारों को बंद करवा दिया था

इस आदेश के विरोध में 14 दिनों से फुटकर दुकान सड़क पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं. इस बीच प्रशासन ने दुकानदारों को मोरहाबादी मैदान में एक अलग स्थान देने का आश्वासन दिया. इसकी कोशिश भी की गयी. प्रशासन की ओर से जमीन का समतलीकरण कर  भूमि पूजन भी किया गया. लेकिन खेल विभाग द्वारा इसका विरोध करने पर नगर निगम ने यह पूरी प्रक्रिया रोक दी.

अब इन दुकानदारों ने हाई कोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया है. हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगायी जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार याचिका में उपायुक्त ,नगर आयुक्त एवं जिला दंडाधिकारी को प्रतिवादी बनाया जायेगा. जबकि दुकानदारों की ओर से रोशन वादी होंगे.

रोशन ने कहा है कि अब  फुटकर दुकानदारों का विश्वास टूट चुका है, नगर निगम की ओर से वादा खिलाफी की जा रही है, अब अंतिम आशा सिर्फ कोर्ट से है. यह हमारी आजीविका का सवाल है.

रिपोर्ट- मदन 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...