वोटर अधिकार यात्रा : आज 7वां दिन, कटिहार में होंगे राहुल-तेजस्वी

कटिहार : बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज यानी 23 अगस्त को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की आज कटिहार जिले में यात्रा सुबह आठ बजे वोटर अधिकार यात्रा कुर्सेला चौक से शुरू होकर समेली, डूमर और गेड़ाबारी होते हुए कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सिमरिया पहुंचेगी। यहां एक घंटे का लंच ब्रेक होगा। इसके बाद शाम चार बजे यात्रा कारगिल चौक से फिर से यात्रा शुरू होगी। अंबेडकर चौक, मोंगरा फाटक चौक, डंडखोरा और सौनैली मार्ग से होते हुए कदवा कुम्हरी पहुंचेगी। शाम 7:30 बजे राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद काफिला पूर्णिया जिले के लिए रवाना होगा।

Goal 7 22Scope News

वोटर अधिकार यात्रा के खिलाफ गांव-गांव जा रहे BJP नेता

वहीं बिहार में जहां वोट चोरी का आरोप लगा राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं, दरभंगा के अलीनगर में बीजेपी नेता गांव-गांव घूम कर वोटरो से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, नवीन नामों के निबंधन, त्रुटियों के सुधार, एवं मृत/दोहरे नामों को हटाने की प्रक्रिया को लेकर जानकारी ले रहे हैं। उनकी मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अलीनगर विधानसभा के बीएलए-1 सह भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बीजेपी दरभंगा पूर्वी के जिला अध्यक्ष विनय पासवान और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अलीनगर विधानसभा के कई गांव का दौरा कर वोटरों से जानकारी ली, उन्हें उचित सलाह दी।

यह भी देखें :

PM मोदी पर राहुल का हमला

आपको बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के तहत 22 अगस्त को राहुल गांधी मुंगेर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशान साधा। राहुल गांधी ने कहा कि था वोट चोर गयाजी आए थे, लेकिन कुछ बोले नहीं।

Bihar Congress 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 26 को पहुंचेगी दरभंगा, मदन मोहन झा ने तैयारी का लिया जायजा

रतन कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...