Advertisment

Jharkhand Rain Alert : भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड वार्निंग जारी

Jharkhand Rain Alert : झारखंड में मानसून इस समय पूरी रफ्तार पर है। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में औसतन 50.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 545 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, अब तक पूरे सीजन में राज्य में 972.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा है।

Jharkhand Rain Alert – कई जगह रिकॉर्ड बारिश

चंदवा (205 मिमी), घाटकुली (198.4 मिमी), मनोहरपुर (186 मिमी), सिसई (162 मिमी) और मयूरहंड (136.8 मिमी) जैसे इलाकों में बीते दिन भारी बारिश दर्ज की गई। रांची एरोड्रम पर 120.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Jharkhand Rain Alert – रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • रेड वार्निंग (Take Action): गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले।

  • ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared): लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा।

  • येलो अलर्ट (Be Updated): कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद।

  • ग्रीन (No Action): साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा।

Jharkhand Rain Alert – तेज हवाओं और आंधी की आशंका

23 अगस्त से 28 अगस्त तक राज्यभर में आंधी-तूफान और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अगस्त से 28 अगस्त तक राज्य में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

प्रशासन ने संवेदनशील जिलों में लोगों को अलर्ट रहने और निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होने की सलाह दी है।

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...