Advertisment

CUJ में सत्र 2025-26 में 11 चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी

Ranchi : झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय CUJ रांची में 2025-26 सत्र में चार वर्षीय स्नातक की विभिन्न कोर्स में प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया के बाद आठ पाठ्यक्रमों में पूर्ण नामांकन हो चुके हैं। बाकी 11 पाठ्यक्रमों के 112 रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण की डायनेमिक नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।

निम्नलिखित 11 विषयों में रिक्त सीटों के लिए नामांकन किया जा रहा है:

* चार वर्षीय बी. एस.सी- जियोग्राफी (भूगोल), पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान (फिजिक्स), गणित।
* चार वर्षीय बी.ए. – जन संचार (मास कम्युनिकेशन), हिंदी, कोरियन भाषा, चीनी भाषा (चाइनीज), एंथ्रोपॉलजी (मानव विज्ञान शास्त्र), और अर्थशास्त्र।
* चार वर्षीय बी. टेक – मेटेलर्जिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग
जो भी विद्यार्थी जन संचार (मास कम्युनिकेशन) में एडमिशन के लिए इच्छुक है उनके लिए एक घोषणा है,
सीयूईटी के पोर्टल में डोमेन/जनरल/ऑप्शनल लैंग्वेज
मैप्ड टू द प्रोग्राम्स ऑफर्ड सेक्शन में मास मीडिया/मास कम्युनिकेशन (318) एंड (and) जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (501) की जगह मास मीडिया/मास कम्युनिकेशन (318) या (OR) जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (501) पढ़ा जाए। सभी अभ्यर्थी इस हिसाब से अपने फॉर्म भर सकते हैं।

सभी प्रक्रिया प्रथम चरण के नामांकन के अनुसार ही चलेगी। सभी उम्मीदवार जो कि प्रथम चरण में नामांकन नहीं किए हैं वे संबंधित कार्यक्रम के संबंधित विषय में सीयूईटी (यूजी) -2025 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और जिनके पास वैध सीयूसीईटी स्कोर है, वे सीयूजे में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

जो उम्मीदवार सीयूजे में प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे अपने कैटेगरी के अनुसार निम्लिखित नामांकन शुल्क अदा करके प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।

* 800 रुपये (यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए),
* 400 रुपये (एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए)
* 200 रुपये (डीएपी (पीडब्ल्यूडी) और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए।

सभी उम्मीदवार यह गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में भाग ले सकते है। एक बार भुगतान किया गया पंजीकरण शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। यह शुल्क प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा तीन कार्यक्रमों में पंजीकरण के लिए मान्य होगा। पंजीकरण लिंक 25.8.2025 से 31.08.2025 तक सीयूजे के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा जो भी अभ्यर्थी प्रथम चरण में नामांकन भरे थे और उनको एडमिशन नहीं मिला या नामांकन फॉर्म भरने के बाद काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे उन्हें सीयूजे वेबसाइट के खाली सीटों के पास दिए हुए गूगल फॉर्म को भरना होगा। उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

प्रो. सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि इच्छुक अभ्यर्थी जो सीयूजे में स्नातक में नामांकन लेना चाहते है वे दिनांक 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन www.cuj.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्रवेश और चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड का विवरण इत्यादि विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cuj.ac.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर (9304953725/9304953735; समय 11.00 बजे दिन से शाम 4.30 तक) और ईमेल (admissionhelpdesk@cuj.ac.in) भी दिए गए हैं जिससे उन्हें सही तरीके से नामांकन करने में सहायता प्रदान की जाएगी। रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की लिस्ट 03 सितंबर 2025 को जारी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 08 सितंबर 2025 को और सीट अलॉटमेंट और फीस जमा 10 सितंबर को होगा।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...