बेतिया : बेतिया जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पारसा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग लड़के को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा जा रहा है। पिटाई करने वालों में गांव के मुखिया पति मुन्ना साह, उनका भाई और वार्ड सदस्य पति औरंगजेब आलम के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

पूरा दृश्य किसी तालिबानी सजा जैसा प्रतीत हो रहा है
आपको बता दें कि यह पूरा दृश्य किसी तालिबानी सजा जैसा प्रतीत हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश के साथ साझा कर रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन से इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। वहीं पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने तत्काल इस वायरल विडियो पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े : अपहरण कर हत्या मामले में 5 आरोपी यूपी के फरीदाबाद से गिरफ्तार
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















