अपहरण कर हत्या मामले में 5 आरोपी यूपी के फरीदाबाद से गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस और बिहार एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के गांव निवासी अजय सिंह का पुत्र सूरज कुमार, अनिल सिंह का पुत्र शिवम कुमार, स्वर्गीय पिंटू सिंह का पुत्र कन्हैया कुमार, रणजीत सिंह का पुत्र सुमन कुमार और मंटू सिंह का पुत्र शिवम कुमार के रूप में किया गया है।

Goal 7 22Scope News

नवादा पुलिस और STF के सहयोग से मिली कामयाबी

आपको बता दें कि राकेश कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के पैसे की लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। जिसके कारण सूरज की अपहरण कर मारपीट कर हत्या कर दी गई। नवादा पुलिस एवं एसटीएफ के सहयोग से सभी आरोपी को यूपी के फरीदाबाद स्थित पन्ना जनपद से किराए के मकान से गिरफ्तार किया है।

SP ने SDPO के नेतृत्व में SIT का किया था गठन

आपको बता दें कि कांड की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी को बच्चे की बरामदगी एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित एसआईटी द्वारा सभी सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं तत्तकाल वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम मे यह बात सामने आई की अभियुक्तों के द्वारा लगातार जगह बदल बदल कर अपहृत के मोबाइल से फिरौती की मांग की जा रही है। 21 अगस्त को सुबह लखनऊ एवं शाम को बरेली से अपहृत के मोबाइल से कॉल करके फिरौती मांगा गया।

Nawada Police 1 22Scope News
SP ने SDPO के नेतृत्व में SIT का किया था गठन

यह भी पढ़े : लिपिकीय संवर्ग संघ अपनी मांग को लेकर समाहरणालय परिसर में दिया धरना…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...