Bihar में तालिबानी सजा, RJD ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल

अररिया: अररिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक को लोगों ने तालिबानी सजा दी। लोगों ने युवक पर मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा कर उसके दोनों हाथ बांध कर फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पॉवडर डाल दिया। मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक युवक के दोनों हाथ बांध कर पकडे हुए हैं। युवक बार बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है लेकिन लोगों को उस पर तनिक भी तरस नहीं आई और जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर डाल दिया।

तालिबानी सजा :

हालांकि यह वीडियो कहां की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है वहीं वीडियो की पुष्टि न्यूज़ 22स्कोप नहीं करता है। वीडियो राजद के ऑफिसियल एक्स अकाउंट से शेयर की गई है और पोस्ट में लिखा है कि यह है नीतीश भाजपा का महगुंडाराज -महाजंगलराज। यह तालिबान से भी बदतर है। सीएम को होश-ओ-हवास नहीं है। प्रतिदिन बिहार में सैकड़ों मर्डर हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर सुनाई भी दे रहा है कि भीड़ कह रही है कि इसने मोटरसाइकिल चोरी की है। वहां मौजूद कुछ लोग जब युवक को पुलिस के हवाले करने की बात करते हैं तो पीछे से एक अन्य आवाज आई कि पुलिस पर भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें-    Train में महिला ने दिया बच्चा को जन्म, परिजनों ने कहा ‘मेरे कन्हैया आ गए’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...