थाना के हाजत में हुई कैदी की मौत, परिजन समेत लोगों ने मचाया हंगामा…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में पुलिस की गिरफ्त में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद परिजन समेत आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत को साजिश बता कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना की है जहां हाजत में बंद एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविन्द बारा निवासी सुरेश पासवान के रूप में की गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक सुरेश पासवान और उनके भतीजे वकील पासवान को सुबह में ही गिरफ्तार कर थाना लाई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस की तरफ से बताया जा रहा है कि हाजत में बंद सुरेश पासवान की अचानक तबियत खराब होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – घूस लेने के आरोप में चौकीदार पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 SI समेत 4 पुलिसकर्मी

इधर मृतक की पत्नी ने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था तब तक वे बिल्कुल स्वस्थ थे और कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन गिरफ्तार किये जाने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई यह अजंच का विषय है। मुझे उनके तबियत खराब होने की सूचना दी गई थी लेकिन अब उनकी मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट गये हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री या…, पत्रकारों ने जब पूछा तो राहुल का ये रहा जवाब…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...