Advertisment

झारखंड चैंबर चुनाव 21 सितंबर: अध्यक्ष पद के दावेदार आदित्य मल्होत्रा की टीम बैठक, 32 सदस्य चुनाव मैदान में

रांची: झारखंड चैंबर चुनाव 21 सितंबर को होना है। इसी कड़ी में अध्यक्ष पद के दावेदार आदित्य मल्होत्रा और उनकी टीम की बैठक रविवार को एक स्थानीय होटल में हुई। बैठक में चैंबर के कई पूर्व अध्यक्षों के साथ व्यावसायिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मल्होत्रा टीम ने दावा किया कि उनके साथ 32 सदस्य चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मौके पर मौजूद चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान, मनोज नरेडी, किशोर मंत्री, ललित केडिया, सज्जन सर्राफ, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा और अरुण बुधिया ने कहा कि आदित्य मल्होत्रा को चैंबर में काम करने का लंबा अनुभव है और वे संगठन को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं।

Key Highlights

  • झारखंड चैंबर चुनाव 21 सितंबर को होगा।

  • अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा और उनकी टीम की बैठक रविवार को स्थानीय होटल में हुई।

  • टीम का दावा — 32 सदस्य चुनाव मैदान में उतरने को तैयार

  • बैठक में कई पूर्व अध्यक्ष और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • पूर्व अध्यक्षों का बयान — आदित्य मल्होत्रा के पास चैंबर को आगे ले जाने का अनुभव और क्षमता

  • आदित्य मल्होत्रा का संकल्प — व्यापारियों-उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान और झारखंड चैंबर को नई ऊँचाई पर ले जाना

  • बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्योगपति बैठक में मौजूद रहे।

आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि वे व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा समय देंगे। उन्होंने कहा कि देश और विदेश में झारखंड चैंबर को नई ऊंचाई पर ले जाने, तथा चैंबर के प्रति उद्योग-व्यापार जगत का विश्वास और आस्था मजबूत रखने पर उनकी टीम काम करेगी। टीम के सदस्य अनुभवी हैं और संकल्प है कि झारखंड में उद्योग और व्यापार फले-फूले

इस अवसर पर नवजोत अलंग, राम बांगड़, रोहित पोद्दार, रोहित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामधीन, संजय अखौरी, आस्था किरण, साहित्य पवन, सुनील सरावगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Highlights

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...