Commercial Advertisment

फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में परेश गट्टानी की टीम की जीत

रांची: फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2024-25 का चुनाव रविवार को रांची के गुरुनानक स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में परेश गट्टानी की टीम ने शानदार जीत हासिल की। उनकी टीम के 20 सदस्य चुनाव में विजयी रहे, जबकि कुल 21 लोगों की कार्यकारिणी गठित होनी है।

चुनाव में कुल 35 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। स्वतंत्र चुनाव लड़ रही आस्था किरण ने भी सफलता हासिल की, हालांकि शैलेंद्र गुट का कहना है कि आस्था उनके गुट से थीं। निर्दलीय उम्मीदवार अमित अग्रवाल चुनाव हार गए, और पहली बार आदिवासी महिला माला कुजूर को भी हार का सामना करना पड़ा। संतोष ठरांव भी इस बार चुनाव में सफल नहीं हो सके।

पिछली टीम के सदस्य सुनील केडिया को छोड़कर बाकी सभी ने जीत हासिल की। सुनील की जगह अब आस्था किरण चैंबर में शामिल होंगी। यह चुनाव झारखंड चैंबर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है, और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: कैमूर में युवा शक्ति को लेकर...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2026 को मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित...