लातेहार डीसी ने युवक की मौत पर प्रकट किया शोक, भड़काउ पोस्ट नहीं डालने की चेतावनी

Latehar- हेरहंज थाना क्षेत्र का हेसातु ग्राम में अवैध संबंध के शक में पंचायत बैठाकर की गयी पिटाई में एक युवक की मौत पर लातेहार डीसी अबू इमरान ने गहरा शोक प्रकट किया है. लातेहार डीसी ने कहा है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

डीसी अबू इमरान ने लोगों से घटना से संबंधित आधारहीन, झूठा और भड़काउ खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि भ्रामक और भड़काउ खबरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाप कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि 10 फरवरी को हेसातु गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसके परिजनों की पंचायत बैठाकर कर पिटाई की गयी थी. मृतक के उपर गांव के ही सुर्यदेव सिंह उर्फ चरकु ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था. पिटाई के बाद मृतक की हालत खराब होने लगी. इसके बाद पंचायत वालों ने एक स्थानीय चिकित्सक के उसका इलाज  करवा कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन रात  में युवक की मौत हो गयी.

इसके बाद इस मामले में पुलिस को सूचना दी गयी, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. आरोपियों की गिरफ्तारी की जाने लगी.

रिपोर्ट- गोपी 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...