गैंगस्टर मयंक सिंह के रिमांड पर फैसला सुरक्षित, रामगढ़ कीअदालत में पक्षों की दलीलें सुनीं

गैंगस्टर मयंक सिंह के रिमांड पर रामगढ़ अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, सरकारी और आरोपी पक्षों की दलीलें सुनीं, मामले की गहन जांच जारी।


रामगढ़ : गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार के रिमांड को लेकर सोमवार को रामगढ़ न्यायिक  दंडाधिकारी प्रथम संजीविता गुईन के न्यायालय में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं।

सरकारी अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सुनील कुमार ही मयंक सिंह हैं और उनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसलिए उन्हें रिमांड पर दिया जाना चाहिए ताकि सभी मामलों में गहन पूछताछ हो सके।

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय
रामगढ़ व्यवहार न्यायालय

Key Highlights:

  • गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार के रिमांड पर न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा

  • सरकारी वकील ने बताया कि सुनील कुमार ही मयंक सिंह है, कई संगीन मामलों में पूछताछ जरूरी

  • आरोपी के अधिवक्ता का दावा, मुवक्किल केवल सुनील कुमार हैं, मयंक सिंह नहीं

  • लालपुर थाना में दर्ज रंगदारी मामले में चार्जशीट में आरोपी का नाम मयंक सिंह बताया गया

  • झारखंड एटीएस ने मयंक सिंह को अजरबैजान से गिरफ्तार कर रामगढ़ कोर्ट में पेश किया

गैंगस्टर के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने दावा किया कि उनका मुवक्किल केवल सुनील कुमार हैं, मयंक सिंह नहीं। उन्होंने लालपुर थाना में दर्ज रंगदारी मामले की चार्जशीट भी अदालत में प्रस्तुत की, जिसमें आरोपी का नाम आकाश कुमार राय उर्फ मोनू राय उर्फ मयंक सिंह बताया गया।

गैंगस्टर मयंक सिंह के रिमांड पर फैसला सुरक्षित, रामगढ़ कीअदालत में पक्षों की दलीलें सुनीं
गैंगस्टर मयंक सिंह के रिमांड पर फैसला सुरक्षित, रामगढ़ कीअदालत में पक्षों की दलीलें सुनीं

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया। यह मामला झारखंड एटीएस द्वारा शनिवार को अजरबैजान से गिरफ्तार मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा उर्फ सुनील कुमार से संबंधित है। पहले न्यायालय ने उन्हें रिमांड देने से इनकार कर न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेज दिया था।

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...