बिहार में औद्योगिक क्रांति की ओर बड़ा कदम, सीएम नीतीश ने निवेशकों के लिए किया बड़ा…

बिहार की औद्योगिक तस्वीर बदलने वाले पैकेज को कैबिनेट की मंजूरी। सरकार का वादा निवेशकों को निवेश करने के लिए भूमि की नहीं होगी कमी। बिहार में औद्योगिक क्रांति की ओर बड़ा कदम: नीतीश सरकार ने लॉन्च किया औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में उद्योगों को नई ऊंचाई देने और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) की घोषणा की है। जिसे आज कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। इस पैकेज को सरकार की महत्वाकांक्षी पहल बताया जा रहा है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पैकेज की प्रमुख विशेषताएं

  • 40 करोड़ रुपए तक ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention)
  • नई इकाइयों को 14 वर्षों तक स्वीकृत परियोजना लागत का 300% तक SGST की प्रतिपूर्ति
  • 30% तक पूंजीगत सब्सिडी (Capital Subsidy)
  • निर्यात प्रोत्साहन की सीमा 14 वर्षों तक 40 लाख रुपए प्रतिवर्ष
  • कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टाम्प ड्यूटी एवं भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति
  • निजी औद्योगिक पार्कों, पेटेंट पंजीकरण एवं गुणवत्ता प्रमाणन को सहयोग
  • निवेशकों को भूमि मुफ्त
  • सरकार ने निवेशकों के लिए भूमि आवंटन को भी आकर्षक बनाया है।
  • 100 करोड़ से अधिक का निवेश और 1000 से अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों को 10 एकड़ भूमि मुफ्त
  • 1000 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली कंपनियों को 25 एकड़ भूमि मुफ्त
  • फॉर्च्यून 500 कंपनियों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क

यह भी पढ़ें – नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर…

आवेदन की अंतिम तिथि

इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 तक आवेदन करना अनिवार्य होगा।

IMG 20250826 WA0004 22Scope News

सीएम नीतीश कुमार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस नई औद्योगिक नीति से बिहार के युवाओं को राज्य के अंदर ही बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उनका उद्देश्य है कि बिहार आत्मनिर्भर, औद्योगिक रूप से सशक्त और युवाओं का भविष्य सुरक्षित राज्य बने।

बिहार को मिलेगा औद्योगिक बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि BIPPP-2025 से राज्य में न केवल निवेश का माहौल बेहतर होगा, बल्कि बिहार उद्योग और रोजगार का हब बनकर उभरेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   DMCH परिसर में 1800 बेड के नए अस्पताल का मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक…

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...