बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने हेतु उद्योग विभाग की समीक्षा व औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण

पटना/सिवान/गोपालगंज : बिहार निवेश, आधुनिक आधारभूत संरचना एवं रोजगारोन्मुख औद्योगिक विकास के माध्यम से एक सशक्त औद्योगिक राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसी क्रम में उद्योग विभाग द्वारा राज्य में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाने हेतु विभिन्न जिलों में योजनाओं एवं औद्योगिक गतिविधियों की सतत समीक्षा की जा रही है।

उद्यमियों से संवाद कर औद्योगिक विकास को गति देने हेतु आवश्यक पहलुओं पर चर्चा किया गया

इसी कड़ी में उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं आईडीए द्वारा सिवान जिले के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने Prashad Traders (Sonam Chakki Fresh Atta), M/s Faiz Building Construction एवं Real Teach जैसी इकाइयों का दौरा कर उनके परिचालन, उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं की समीक्षा की। साथ ही उद्यमियों से संवाद कर औद्योगिक विकास को गति देने हेतु आवश्यक पहलुओं पर चर्चा किया गया।

Department of Industries 1 1 22Scope News

कुंदन कुमार द्वारा गोपालगंज स्थित हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 का भी निरीक्षण किया गया

इसके अतिरिक्त कुंदन कुमार द्वारा गोपालगंज स्थित हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 का भी निरीक्षण किया गया, जहां औद्योगिक आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास एवं निवेश संवर्धन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Department of Industries 2 22Scope News

कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

सिवान जिला कार्यालय (सचिवालय) में कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही निवेशकों एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की गई व उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना (MMUY), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), पीएम विश्वकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्थानीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

Department of Industries 3 22Scope News

गोपालगंज समाहरणालय में भी उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया

इसके उपरांत गोपालगंज समाहरणालय में भी उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुंदन कुमार ने की। गोपालगंज आगमन पर उन्हें औपचारिक Guard of Honour भी प्रदान किया गया। बैठक में PMFME, MMUY एवं PMEGP सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निवेशकों के साथ संवाद कर जिला स्तर पर औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा किया गया। उद्योग विभाग द्वारा राज्य में निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है, जिससे बिहार औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

Department of Industries 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...