CUJ में सत्र 2025-26 के लिए 4-वर्षीय एकीकृत B.A.-B.ED. एवं B.SC-B.ED (आईटीईपी) कार्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Ranchi : झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 4 वर्षीय एकीकृत बी.ए.-बी.एड. एवं बी.एससी.-बी.एड. (आईटीईपी) कार्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है। नामांकन के लिए कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 50 सीटें बी.ए.-बी.एड. तथा 50 सीटें बी.एससी.-बी.एड. कार्यक्रमों के लिए निर्धारित की गई हैं।

प्रो. जी.पी. सिंह, अध्यक्ष, नामांकन प्रकोष्ठ, ने बताया कि नामांकन केवल आईटीईपी-एनसीईटी 2025 स्कोर के आधार पर होगा। बी.ए.-बी.एड. में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50% अंक 12वीं अथवा समकक्ष परीक्षा में आवश्यक हैं तथा बी.एससी.-बी.एड. हेतु विज्ञान संकाय से 12वीं में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं। एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल, नॉन क्रीमी लेयर)/दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से 6 सितम्बर 2025 तक चलेगी-प्रो.जी.पी. सिंह, अध्यक्ष, नामांकन प्रकोष्ठ

प्रो. सिंह ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से 6 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन होगी। पंजीकरण शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस हेतु ₹800/-, एससी/एसटी हेतु ₹400/- तथा दिव्यांग/महिला अभ्यर्थियों हेतु ₹200/- निर्धारित है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग व प्रवेश प्रक्रिया के दौरान 10वीं व 12वीं  की अंकतालिका, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आईटीईपी-एनसीईटी 2025 का एडमिट कार्ड व स्कोर कार्ड, जाति/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग  प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) समेत सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

विस्तृत जानकारी व पंजीकरण हेतु लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuj.ac.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9304953735 (सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक) तथा ईमेल admissionhelpdesk@cuj.ac.in पर जानकारी ले सकते हैं।

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img