CUJ में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक होगा

Ranchi : CUJ में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा। प्रो. जी पी सिंह, नामांकन प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं श्रेणियों और कार्यक्रमों के लिए है जहाँ खाली सीटें उपलब्ध हैं।

निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं:

  • बी.एससी भूगोल – 12 सीट, बी.एससी पर्यावरण विज्ञान – 03 सीट
  • बी.एससी भौतिकी – 06 सीट, बी.एससी
  • गणित – 05 सीट, बी.एससी रसायन विज्ञान – 03 सीट
  • बीए मास कम्युनिकेशन – 16 सीट, बीए हिंदी – 13 सीट
  • बीए सुदूर पूर्व भाषा (कोरियन) – 01 सीट, बीए सुदूर पूर्व भाषा (चीनी) – 05 सीट
  • बीए मानव विज्ञान – 05 सीट
  • बीए अर्थशास्त्र – 01 सीट
  • बीटेक मेटलर्जिकल एवं मटेरियल इंजीनियरिंग – 03 सीट

श्रेणीवार कुल सीटें इस प्रकार हैं:

33 (SC), 7 (ST), 14 (OBC), 16 (EWS), 3 (UR), कुल 73 सीटें खाली हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रवेश योग्यता परीक्षा (10+2 या समकक्ष) के अंकों के आधार पर होगी। रजिस्ट्रेशन/काउंसलिंग

फीस इस प्रकार है:

• सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹800 (गैर-वापसी योग्य)
• एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹400 (गैर-वापसी योग्य)
• दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए (सभी श्रेणियों में): ₹200 (गैर-वापसी योग्य)
सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय में आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

• खाली सीटों की सूची: 22 सितंबर 2025
• रजिस्ट्रेशन: 23-27 सितंबर 2025
• पंजीकृत सूची: 30 सितंबर 2025 तक
• दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग: 6 अक्टूबर 2025
• सीट आवंटन एवं शुल्क भुगतान: 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

प्रवेश प्रक्रिया जारी है, इसलिए खाली सीटों की संख्या उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करने या प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों के नामांकन के अनुसार बढ़ सकती या घट सकती है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें या हेल्पलाइन नंबर 9304953735 (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) पर संपर्क करें।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...