खुद की हत्या की लग गई थी भनक, इससे पहले ही सुपारी किलर को मारी गोली, दारा गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी में खुद की हत्या की भनक लगने से पहले ही सुपारी किलर को ही गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में दारा खान को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। बताया जा रहा है कि मामला आमस थाना क्षेत्र का है।

DIARCH Group 22Scope News

गुड्डू नामक व्यक्ति की हत्या कर पहाड़ पर फेंक दिया गया – ASP शैलेंद्र सिंह

वहीं एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर 2024 को गुड्डू कुमार नामक व्यक्ति की हत्या कर आमस थाना क्षेत्र के पहाड़ पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान कर रही थी। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी महाराष्ट्र के पुणे में छिपा हुआ है। जहां एक विशेष टीम गठित कर अपराधी दारा खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी दारा सिंह ने बताया कि गुड्डू कुमार और मेरे बीच आपसी रंजीश चल रहा था। गुड्डू ने ही हमें मारने के लिए सुपारी दिया था।

यह भी देखें :

दारा खान ने कहा- सोचा कि मेरी हत्या करने से पहले ही मैं उसकी हत्या कर दूं

वहीं दारा खान ने सोचा कि मेरी हत्या करने से पहले ही मैं उसकी हत्या कर दूं। जब गुड्डू कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मेरी हत्या करने के लिए मीटिंग कर रहा था। तभी मैं पुलिस को सूचना दिया जहां घटनास्थल से तीन अपराधियों गिरफ्तार किया गया। जबकि गुड्डू कुमार वहां से फरार हो गया और पहाड़ के पास मुझे मिल गया। इस बीच बहस हुई और मैंने उसे गोली मारकर हत्या कर दिया। इस हत्या में अन्य अपराधी भी शामिल हुए। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : टायर व्यापारी सह जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव पर हुआ अचानक जानलेवा हमला

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...