टायर व्यापारी सह जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव पर हुआ अचानक जानलेवा हमला

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली नगर वार्ड-14 निवासी टायर व्यापारी सह जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव रुस्तम आलम के उपर अचानक जानलेवा हमला हुआ। हमले के बाद घायल को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। घर पर लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। वहीं उपचार के बाद घायल खतरे से बाहर हैं।

DIARCH Group 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हमला करने वाले बादल के कब्जे में लेकर थाने लायी

आपको बता दें कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले बादल कुमार को अपने कब्जे में लेकर थाने चली आई। साथ ही बताया जाता है कि चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति पीड़ित के ही गांव का रहने वाला है। जो बादल कुमार है। हमला करने वाला शख्स एसआई के पद पर कार्यरत हैं। किसी कारणवश निलंबित होने के बाद घर पर रह रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान, अधिकारी व तस्कर कर रहे हैं बड़ा खेल…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...