रांची नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रमाण पत्र से लेकर सभी शाखाओं का काम ठप

रांची नगर निगम कर्मी टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत के बाद हड़ताल पर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी शाखाओं का काम पूरी तरह ठप।


रांची: नगर निगम के टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत के बाद आक्रोशित कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को कार्यालय खुलते ही रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्य निगम मुख्यालय के सामने धरना पर बैठ गए और पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की। हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, इंजीनियरिंग, बाजार शाखा, वाटर बोर्ड और नगर निवेशन शाखा समेत सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।

 रांची नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रमाण पत्र से लेकर सभी शाखाओं का काम ठप
रांची नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रमाण पत्र से लेकर सभी शाखाओं का काम ठप

 Key Highlights

  • रांची नगर निगम कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

  • टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत से भड़के कर्मचारी

  • प्रमाण पत्र समेत सभी शाखाओं का काम ठप

  • छुट्टी फाइल स्वीकृति में देरी से गहराया विवाद

  • दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग


इलाज की छुट्टी फाइल में अटकी, मौत के बाद स्वीकृति

निगम रिकॉर्ड के अनुसार, नकुल तिर्की ने वेल्लोर में इलाज कराने के लिए अवकाश आवेदन दिया था। स्थापना शाखा ने 29 जुलाई को 31 दिनों की छुट्टी की अनुशंसा कर फाइल अपर प्रशासक को भेजी। 8 अगस्त को आपत्तियों के बाद फिर से फाइल भेजी गई, लेकिन फाइल घूमती रही। आखिरकार 20 अगस्त को अवकाश स्वीकृत हुआ, उसी दिन नकुल की मौत हो गई।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...