शादी हुई नहीं पत्नी ने ले लिया बैंक से लोन, 70 आदमी को एक साथ बैंक ने भेजा नोटिस…

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में ग्रामीण बैंक में बड़े स्तर पर रुपए के गबन का मामला सामने आया है। बैंक ने एक ही बार दो गांव के करीब 70 लोगों को तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए वापस करने का नोटिस थमा दिया है। उधर नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने लोन लिया ही नहीं तो फिर वे लोन कैसे और क्यों चुकाएं। मामले को लेकर दर्जनों लोग एकजुट हो कर थाना पहुंचे और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

मामला मुजफ्फरपुर के ग्रामीण बैंक गोबरसही शाखा का है। बैंक के गोबरसही शाखा ने मरवन प्रखंड के कोदरिया और बसंत खरौना गांव के 70 लोगों को एक साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपए लौटाने का नोटिस जारी किया है। अधिकतम लोगों को तीन लाख रुपए लोन लेने और चुकाने का नोटिस मिला है।

यह भी पढ़ें – चाचा पारस को भतीजा चिराग ने दिया बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत 100 कार्यकर्ताओं… 

ग्रामीणों ने कहा कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी अब तक शादी नहीं हुई फिर भी उनकी पत्नी के नाम से लोन लिए जाने की बात कह नोटिस जारी किया गया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अगर आपलोगों ने लोन नहीं लिया है तो जिसने लोन लिया उससे पैसे वापस करवाइए। लोगों ने कहा कि जब हमें पता ही नहीं है किसने लोन लिया तो पैसे किससे वापस करवाएं।

बैंक अधिकारियों की हो सकती है मिलीभगत

ग्रामीणों ने कहा कि लोन की राशि वर्ष 2018 में एक साथ इतने लोगों के नाम से जारी की गई और इस संबंध में किसी को पता भी नहीं है। इसका मतलब साफ है कि बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से इतने रुपए का गबन किया गया है और जब राशि बैंक को वापस नहीं हुई तो अब ग्रामीणों के नाम से नोटिस जारी किया जा रहा है।

शादी हुई नहीं, पत्नी के नाम से नोटिस

बसंत खरौना गांव के भगवानलाल सहनी ने बताया कि उनकी अब तक शादी नहीं हुई है लेकिन बैंक ने उनकी पत्नी इनर देवी के नाम से लोन लिए जाने की बात कह 3 लाख रुपए लौटाने का नोटिस थमा दिया है। अब बैंक अधिकारी मेरी पत्नी को मेरे सामने लाएं। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनकी 3 बहुओं के नाम से 3- 3 लाख रुपए जमा करने का नोटिस मिला है।

ग्रामीण वापस करवाएं पैसा

मामले में बैंक अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में ग्रामीणों ने समूह लोन लिया था। संभव है कि लोन का पैसा कोई एक आदमी ही लिया है इसलिए सभी को नोटिस जारी किया गया है। अगर ग्रामीणों ने लोन नहीं लिया है तो वे सब मिलकर उससे पैसे वापस करवा दें जिसने लोन का पैसा लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   वोटर अधिकार यात्रा फोटो खिंचवाने के लिए नौटंकी, संजय झा ने कहा ‘मैं अभी…’

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...