चाचा पारस को भतीजा चिराग ने दिया बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत 100 कार्यकर्ताओं…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल लगातार जोड़ तोड़ में लगी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रालोजपा के वैशाली जिलाध्यक्ष समेत करीब 100 कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का साथ छोड़ चिराग के साथ हो लिए। सभी लोगों को लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें – बिहार के धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया आयाम! यहां गंगा तट पर भव्य प्रतिमा और बोटहाउस कैंप

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान के विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट में आस्था दिखाते हुए आज रालोजपा  के वैशाली के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित 105 लोगों ने लोजपा(रा) की सदस्यता ली। इनके आने से संगठन को और बल मिलेगा तथा वैशाली जिले में पार्टी की स्थिति और मज़बूत होगी।

मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह, जितेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव रवि रंजन सिंह, मीडीया प्रभारी निशांत मिश्रा, मनीष सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–    अटल पथ पर हंगामा एक साजिश, SSP ने कहा ‘वार्ड पार्षद समेत इतने लोग गिरफ्तार…’

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...