भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में पकड़े…

पटना: बिहार में निगरानी विभाग इन दिनों भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में निगरानी विभाग की टीम ने विभिन्न जिलों में छापेमारी करते हुए घूस लेते हुए चार सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार किया है। टीम सभी कर्मियों को गिरफ्तार कर पटना लेकर चली गई जिन्हें गुरुवार को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भोजपुर में शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षक गिरफ्तार

निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो गुलाम सरवर और प्राथमिक विद्यालय भीमपट्टी 1 के शिक्षक कादिर हुसैन अंसारी को एक लाख रुपए घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने एक मिठाई दुकान से गिरफ्तार किया।

मामले में निगरानी टीम की तरफ से बताया गया कि बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेनुआ गांव निवासी संतोष कुमार पाठक जो कि ब्रह्मपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भदवर धोबी टोला पूरब में पदस्थापित हैं ने शिकायत की थी कि उनकी लंबित वेतन और एरियर भुगतान के लिए BEO ने एक लाख रुपए घूस की मांग की है। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर दोनों को एक लाख रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – निगरानी के हत्थे चढ़े एक और सरकारी कर्मी, इस काम के लिए 15 हजार रुपए लेते हुए…

मधुबनी में निगरानी ने उद्योग विभाग के कर्मी को किया गिरफ्तार

निगरानी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी सुशील कुमार ने उद्योग विभाग के एमएसएमई मित्र पर लोन की राशि की तीसरी किस्त जारी करने के लिए 15 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया था। निगरानी की टीम ने शिकायत के आधार पर छापेमारी कर एमएसएमई मित्र मो मुशाहिद खान को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

खगड़िया में राजस्व कर्मी गिरफ्तार

निगरानी विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार खगड़िया के अलौली प्रखंड में एक राजस्व कर्मी को दाखिल खारिज के एवज में घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के सहोरवा निवासी गुड्डू कुमार ने दाखिल खारिज के एवज में अलौली अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र सिंह पर 20 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी की टीम सभी गिरफ्तार कर्मियों को पटना लेकर आ गई जिन्हें गुरुवार को विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा जा सकता है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जल संसाधन विभाग की जमीन की होगी नीलामी, रुपए नहीं चुकाने पर कोर्ट ने जारी किया आदेश…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharnet Profile Update: रांची पुलिस कर्मियों के लिए सख्त आदेश, 24...

 रांची में पुलिस कर्मियों को 24 घंटे में Jharnet प्रोफाइल अपडेट करने का आदेश, नहीं तो मार्च 2026 से वेतन और भत्ते पर रोक...

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।Treasury Scam...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img