जल संसाधन विभाग की जमीन की होगी नीलामी, रुपए नहीं चुकाने पर कोर्ट ने जारी किया आदेश…

कैमूर: कैमूर में जल संसाधन विभाग की जमीन का कोर्ट ने नीलामी करने का आदेश दिया है। जल संसाधन विभाग की जमीन की नीलामी को लेकर बुधवार को नोटिस चिपकाया गया है। जानकारी के अनुसार मोहनिया में जल संसाधन विभाग के कार्यालय पर 28 लाख रुपए का बकाया बढ़ कर डेढ़ करोड़ रुपए हो गया है जिसके बाद अब कोर्ट ने नीलामी का आदेश दिया है।

बता दें कि मामला 1992 का है। मेसर्स शिव शंकर कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का 28 लाख रुपए का बकाया था। बार-बार मांग के बावजूद भी भुगतान नहीं होने पर कंपनी ने व्यवहार न्यायालय भभुआ में मामला दायर किया। कोर्ट के आदेश के बावजूद राशि अदा नहीं की गई इसके बाद याचिकाकर्ता ने मोहनिया सिविल कोर्ट में गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें – शादी हुई नहीं पत्नी ने ले लिया बैंक से लोन, 70 आदमी को एक साथ बैंक ने भेजा नोटिस…

कोर्ट ने 28 लाख पर प्रतिवर्ष 16% ब्याज जोड़ते हुए कुल लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के भुगतान का आदेश दे दिया। हालांकि कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जमा नहीं किया गया। तो कोर्ट ने विभाग के कार्यालय और उसमें 3.75 एकड़ जमीन की नीलामी का आदेश जारी कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- खरीफ फसल हुई बर्बाद तो किसानों को करना होगा ये काम और फिर…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...