वोटर अधिकार यात्रा : राहुल का काफिला पहुंचा बेतिया, पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ी

बेतिया : पश्चिम चंपारण में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बेतिया के हरि वाटिका चौक पर अवस्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वोटर अधिकार यात्रा में विपक्षी एकजुटता का बड़ा रोड शो शुरू हो गया है। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कुड़िया कोठी में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह राहुल गांधी का काफिला सीधे हरी वाटिका चौक पर पहुंचा। आज सुबह आठ बजे के आसपास माल्यार्पण के बाद यात्रा की शुरुआत हुई। जिले में करीब 22 किलोमीटर की यात्रा दो घंटे में तय करने का लक्ष्य रखा गया है।

Goal 7 22Scope News

राहुल की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी और मुकेश भी साथ में हैं

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बेतिया पहुंचा काफिला जहां राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी साथ में मौजूद हैं। बेतिया के हरिवाटिका चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति का माल्यार्पण किया। ये यात्रा बेतिया से शुरू होकर शहर होते हुए ये नौतन विधानसभा पहुंचेगी। चौक-चौराहों पर कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं को भीड़ उमड़ी। बैनर और पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ी है। आठ बजे से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव यात्रा की शुरुआत की।

यह भी देखें :

सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता बैनर लेकर हरी वाटिका पहुंचे हुए थे

आपको बता दें कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता झंडा बैनर लेकर हरी वाटिका चौक पर पहुंचे। संभावित प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को अपने नाम का प्रिंटेड शर्ट पहना रखा है। ताकि नेताओं को यह पता चले कि किसी संभावित उम्मीदवार के कितने समर्थक रैली में शामिल हुए हैं। यह यात्रा कई संभावित उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा तय करेगी। इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा के लिए बेतिया पहुंचे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विश्राम स्थल चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की कुड़िया कोठी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया था।

Rahul 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सीतामढ़ी के जानकी देवी मंदिर पहुंचकर राहुल-तेजस्वी ने की पूजा, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...