सासाराम से आज से शुरू होगी कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल-तेजस्वी होंगे शामिल, लालू दिखाएंगे हरी झंडी

सासाराम : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से सासाराम के लिए निकल गए हैं। राहुल गांधी आज बिहार के सासाराम से शुरू होने वाली कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होंगे। राजद नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव यात्रा में शामिल होंगे। वहीं लालू यादव अधिकार यात्रा की हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

Goal 7 22Scope News

SIR के विरोध में जन-जागरूकता के उद्देश्य से ये मत अधिकार रैली निकाली जा रही है

आपको बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जन-जागरूकता के उद्देश्य से ये मत अधिकार रैली निकाली जा रही है। यात्रा में भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन में शामिल सभी राजनैतिक दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। 16 दिनों की इस यात्रा में तीन दिन ब्रेक 20, 25, 31 अगस्त को विराम रहेगा।

यह भी देखें :

सासाराम से आज शुरू होगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’

वहीं वोटर अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू होगी और 16 दिनों के भीतर 25 जिलों की परिक्रमा कर पटना पहुंचेगी। एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में रैली के साथ इसका समापन होगा। राहुल-तेजस्वी 16 दिनों की इस यात्रा में दक्षिण बिहार से होते हुए उत्तर बिहार का परिभ्रमण करेंगे और यात्रा का समापन राजधानी पटना में एक मंच से जीत की हुंकार के साथ करेंगे। बताया जा रहा है कि मताधिकार यात्रा 25 जिलों में 1300 किलोमीटर की यात्रा में होगी।

यह भी पढ़े : बिहार में विपक्ष का ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज से शुरू, राहुल के साथ तेजस्वी के साथ दिखाएंगे दम

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...