रांची नगर निगम कर्मी बेमियादी हड़ताल पर, टैक्स कलेक्टर की मौत के बाद कामकाज ठप

रांची नगर निगम कर्मी टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत के बाद बेमियादी हड़ताल पर हैं। कामकाज ठप, मुआवजा पर सहमति न बनने से वार्ता अटकी।


रांची: रांची नगर निगम के टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत ने निगमकर्मियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि बीमार होने के बावजूद उन्हें समय पर अवकाश नहीं दिया गया, जिससे उनकी मौत हुई। इस लापरवाही के विरोध में निगमकर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, सड़क और नाली के टेंडर सहित निगम की कई शाखाओं का काम पूरी तरह ठप हो गया है। रोजाना नगर निगम कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी कर रहे हैं।


Key Highlights

  • टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत पर निगमकर्मी आक्रोशित

  • अवकाश न मिलने की लापरवाही का आरोप

  • बेमियादी हड़ताल से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, टेंडर सहित काम ठप

  • निगम उप प्रशासक ने मृतक की पत्नी को संविदा पर रखने का दिया आश्वासन

  • मुआवजा और फैमिली पेंशन पर सहमति नहीं, शुक्रवार को फिर वार्ता


निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने पीड़ित परिवार को अपने वेतन से 10 हजार रुपये देने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। वहीं, निगम के उप प्रशासक गौतम साहू ने संघ के अध्यक्ष से वार्ता कर मृतक की पत्नी को संविदा पर रखने और बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया। हालांकि, मुआवजा और फैमिली पेंशन पर सहमति नहीं बनी, जिससे हड़ताल खत्म करने का रास्ता अभी अटका हुआ है।

शुक्रवार को निगम प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच फिर बैठक होने की संभावना है। इस दौरान हड़ताल खत्म करने को लेकर निर्णायक वार्ता हो सकती है। इस बीच निगमकर्मियों की हड़ताल से आम लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...