No Parking में दिखे गाड़ी तो 8987790601 पर करें व्हाट्सऐप, रांची ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई

रांची ट्रैफिक पुलिस ने 8987790601 व्हाट्सऐप नंबर जारी किया। No Parking, मॉडिफाइड बाइक और ट्रैफिक नियम उल्लंघन की शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई।


रांची | राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने एक नई पहल की है। अब लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत सीधे व्हाट्सऐप पर कर सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 8987790601 नंबर जारी किया है,जिस में नो पार्किंग में दिखे गाड़ी पर कारवाई की जाएगी।

नागरिक नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों या किसी अन्य ट्रैफिक उल्लंघन की तस्वीर खींचकर इस नंबर पर भेज सकते हैं। फोटो के साथ यह जानकारी भी देनी होगी कि गाड़ी कहां और कितनी देर से खड़ी है।


 Key Highlights

  • 8987790601 नंबर पर करें ट्रैफिक नियम उल्लंघन की शिकायत

  • No Parking में खड़ी गाड़ियों की फोटो भेजने पर होगी कार्रवाई

  • मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक की शिकायत भी कर सकते हैं

  • शिकायत मिलते ही इलाके की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है

  • नागरिक जाम कम करने के सुझाव भी दे सकते हैं


ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जैसे ही मैसेज मिलता है, संबंधित इलाके में तैनात जवानों को सूचना दी जाती है और मौके पर कार्रवाई की जाती है। कई बार गाड़ियों को क्रेन से जब्त कर लिया जाता है, जबकि क्रेन की उपलब्धता न होने पर जुर्माना लगाया जाता है।

गुरुवार को इस नंबर पर शिकायत आने के बाद मेन रोड से कई चारपहिया वाहनों को हटाया गया और कांटाटोली चौक से दो मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त की गईं। बाइक मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर कागजात कोर्ट भेज दिए गए हैं।

ट्रैफिक एसपी प्रभारी सौरभ ने बताया कि आम लोग सिर्फ शिकायत ही नहीं, बल्कि शहर को जाम मुक्त बनाने के सुझाव भी इसी नंबर पर दे सकते हैं। पुलिस उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उन सुझावों पर भी कार्रवाई करेगी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img