नियुक्ति पत्र और सर्टिफिकेट देने की मांग को लेकर STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, BSEB गेट पर किया नारेबाजी

पटना : बिहार में 2019 में एसटीईटी पास अभ्यर्थियों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में आए इन अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए जल्द सर्टिफिकेट जारी करने की मांग की.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनलोगों ने एसटीईटी की परीक्षा 2019 में ही पास कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है. अगर उन्हें सर्टिफिकेट मिल जाता है तो वे निजी स्कूल में भी सर्टिफिकेट दिखाकर शिक्षण का कार्य कर सकते हैं.

stet1 22Scope News

वहीं दूसरे अभ्यर्थी ने बताया कि उनलोगों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर कई बार अपनी मांग को लेकर आन्दोलन किया है. हर बार अधिकारियों की तरफ से उन्हें आश्वासन मिला है पर इस आश्वासन को अभी तक पूरा नहीं किया गया है. इसलिए वे लोग थक हार कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय के समक्ष अपनी बात रखने आए हैं. इस दौरान एसटीईटी पास अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी भी की.

रिपोर्ट : प्रणव राज

सहायक टाउन प्लानर की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...