अब बिहार के विकास की कमान संभालेंगे डॉ एस सिद्धार्थ, पढ़ें अब कौन संभालेंगे शिक्षा विभाग…

पटना: बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक उलट फेर किया गया है। बिहार में 5 बड़े आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं मंत्रिमंडल सचिवालय तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को अब बिहार का विकास आयुक्त बनाया गया है।

इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव डॉ बी राजेन्दर को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को अब बिहार राजस्व पर्षद में अध्यक्ष सह सदस्य के रूप में ट्रान्सफर किया गया है। वहीं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी का तबादला मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव के रूप में किया गया है।

1 304 22Scope News

यह भी पढ़ें – पटना को जल्द ही मिलेगा एक और Model अस्पताल, CM नीतीश ने किया निरीक्षण… 2 29 22Scope News

इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को उनके पद से तबादला करते हुए अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार के पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए सुरक्षा कवच, हादसे का शिकार हुए तो फिर…

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...