Advertisement
Advertisement

CUJ में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ओपन राउंड नामांकन प्रक्रिया शुरू, पंजीकरण 28 अगस्त से 5 सितम्बर तक होगा

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (2025-26) के लिए तृतीय चरण की ओपन राउंड प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की है। प्रवेश योग्यता परीक्षा (Qualifying Degree – Graduation) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। रिक्त सीटों (Dynamic Vacant Seats) पर ऑनलाइन पंजीकरण 28 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 तक होगा।

प्रो. जी पी सिंह, अध्यक्ष नामांकन प्रकोष्ठ ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सीयूईटी (CUET) परीक्षा नहीं दी है उनके लिए यह सुनहरा मौका है, स्नातक के अंक के अनुसार सीयूजे में डायरेक्ट एडमिशन होगा। उन्होंने बताया कि विषयवार कुल 157 सीटों पर नामांकन होगा।

  • वाणिज्य (Commerce) में 36
  • लोक प्रशासन (Public Administration) में 29
  • सांख्यिकी (Statistics) में 15
  • अंग्रेज़ी (English) में 14
  • नाट्य कला (Theatre Arts) में 14
  • वोकल म्यूजिक (Vocal Music) में 14
  • राजनीतिक विज्ञान सह अंतरराष्ट्रीय संबंध (Political Science with IR) में 11
  • भूविज्ञान (Geology) में 7
  • तिब्बती भाषा (Tibetan Language) में 7
  • सायन शास्त्र (Chemistry) में 6 सीटें शामिल हैं।

जिन विद्यार्थियों ने सीयूईटी (CUET) परीक्षा नहीं दी है उनके लिए यह सुनहरा मौका है, स्नातक के अंक के अनुसार डायरेक्ट एडमिशन होगा। कुल 157 सीटों पर नामांकन होगा, जिसमें एससी (SC) 29, एसटी (ST) 08, ओबीसी (OBC) 48, ईडब्ल्यूएस (EWS), यूआर (UR) 51 सीटें हैं। – प्रो. जी पी सिंह, अध्यक्ष नामांकन प्रकोष्ठ

कुल 157 सीटों में एससी (SC) की 29, एसटी (ST) 08, ओबीसी (OBC) 48, ईडब्ल्यूएस (EWS), एवं यूआर (UR) की 51 सीटें हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पहले की ही भांति होगी। पंजीकरण-काउंसलिंग शुल्क (Registration-Cum-Counselling Fee): सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस हेतु ₹800; एससी/एसटी हेतु ₹400; दिव्यांग (PWD) एवं सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों हेतु ₹200 है।

पात्रता-(Eligibility):

पंजीकरण से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि—
a) वे विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हों।
b) उन्होंने स्नातक/स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा (Qualifying Examination) उत्तीर्ण कर ली हो।

समय-सीमा (Timeline):

दस्तावेज़ सत्यापन एवं काउंसलिंग (Offline Counselling) – 10 सितम्बर 2025
सीट आवंटन व शुल्क जमा (Seat Allotment & Fee Submission) – 11 सितम्बर 2025 से
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त (Supernumerary) सीटों पर प्रवेश नहीं होगा।
विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी www.cuj.ac.in पर देख सकते हैं या हेल्पलाइन 9304953735 तथा ईमेल admissionhelpdesk@cuj.ac.in से संपर्क कर सकते हैं।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...