वोटर अधिकार सभा में गरजे तेजस्वी, कहा- 2 भाजपाई मिलकर चुनाव आयोग के साथ कर रहे वोट चोरी

पटना : इंडिया गठबंधन के नेता अब डाकबंगला चौराहा पर बने मंच पर नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, टीएमसी नेता यूसुफ पठान समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

Goal 7 22Scope News

2 भाजपाई लोग इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर कर रहे वोट चोरी – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने मंच से गरज रहे हैं। तेजस्वी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ज्यादा कुछ कहना नहीं है, ये बिहार की धरती है और बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। दो भाजपाई लोग इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र को खत्म कर दें।

यह भी देखें :

भाजपा के लोगों का दिमाग घुटने में – तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोगों का दिमाग घुटने में, मोदी जी चाहते हैं कि फैक्ट्री लगाएं गुजरात में और विक्ट्री मिले बिहार में। नीतीश कुमार अचेत अवस्था में चले गए हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध में लगा और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार में। बड़ी चालाकी से फर्जी वोट भी जोड़े जा रहे हैं। यहां बिहार में गड़बड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

नीतीश सरकार पर खूब गरजे तेजस्वी यादव

पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए मंच से तेजस्वी यादव जमकर गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में गड़बड करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना है। नीतीश सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करना है। इनके केवल एक इंजीनियर के पास से 100-100 करोड़ रुपये मिलते हैं। विभाग के मंत्री ग्लोबल टेंडिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आप उसी मंत्री के यहां सुबह-शाम पहुंचते हैं। नीतीश कुमार नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। इसलिए क्योंकि मंत्री जी के यहां नीतीश जी सुबह-शाम जाते हैं। हमलोगों ने जो कहा है वहीं यह नकलची सरकार काम कर रही है।

हमारी कॉपी कर रही है नीतीश सरकार – तेजस्वी

हमने कहां पेंशन बढ़ाएंगे, डोमिसाइल कानून बनाएंगे, हम बोले कि माई-बहिन योजना लाएंगे। यहीं सब नकल इस सरकार ने भी की है। ये लोग नकल तो कर सकते हैं लेकिन विजन नहीं ला सकते हैं। इस सरकार को भगाना है। हम नया बिहार बनाएंगे। जहां कारखानें, उद्योग हों। हर हाथ को कमाई, दवाई मिले। मोदी जी तेजस्वी पर मुकदमा कराते हैं। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। लालू के बेटवा डरा जाएगा। हमारे तो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। हम लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं। हमारे नेता को चाहे कितना भी झुकाया गया हो. ईडी सीबीआई लगाया गया हो. लालू झुके नहीं। तेजस्वी भी नहीं झुकेगा।

यह भी पढ़े : डाकबंगला चौराहे के मंच पर राहुल-तेजस्वी समेत दिग्गजों का जुटान, जोश में कार्यकर्ता…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img