Bokaro: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

Bokaro: ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में सड़क को जाम किया गया। अधिकारी को बुलाने की मांग पर परिजन अड़े हैं। हादसा एनएच 23 पर हुआ। घटना सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की है।

Bokaro: हादसे में युवक की मौत

बताते चले कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-23 पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर 9 निवासी विकास चटर्जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास चटर्जी चास के किसी निजी संस्थान में काम करता था, जो ड्यूटी से लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने सड़क पार करने के दौरान उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

Bokaro: मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

मौके पर पहुंची सेक्टर 12 पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन घटना के विरोध में एनएच-23 को जाम कर दिया है, जिससे अवगमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारियों को बुलाने एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। अमर कुमार ने बताया कि मृतक के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं, उनकी परिवरिश के लिए कोई बिकल्प नहीं है। इसलिए परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...